#NarendraModi: पीएम मोदी ने सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने के मौके पर संबोधन के दौरान पाकिस्तान पर हमला बोला कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर हमला नहीं था, वो मानवता पर हमला था। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की कोशिश की। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को संदेश दिया है कि हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया है। आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। हमने उनके कई एयरबेस को तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितना तेजी और सटीकता से कर सकता है।