(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने ब्रिटेन सरकार द्वारा फ़लस्तीन ऐक्शन (Palestine Action) नामक समूह को आतंकवाद क़ानून के तहत प्रतिबन्धित करने के फ़ैसले पर गम्भीर चिन्ताए व्यक्त की है. उन्होंने साथ ही, सरकार से इस प्रतिबन्ध को हटाने का आग्रह भी किया है.