Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरों में पिछले दो दिनों से शानदार तेजी दिख रही है। कंपनी के शेयर आज 25 अगस्त को कारोबार के दौरान करीब 7.5% तक उछल गए। इससे पहले शुक्रवार 23 अगस्त को भी इसके शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। पिछले दो कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 16 फीसदी तक उछल चुका है