विश्व भर में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में नर्स की संख्या में पिछले पाँच वर्षों में क़रीब 19 लाख का उछाल दर्ज किया गया है, मगर विभिन्न देशों व क्षेत्रों में उनकी सेवाएँ समान रूप से उपलब्ध नहीं हैं और विसंगति बरक़रार है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और उसके साझेदार संगठनों की एक नई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष साझा किया गया है.