ग़ाज़ा, लेबनान, सूडान, यूक्रेन और अन्य इलाक़ों में, भुखमरी एवं अकाल की चेतावनियों के बीच भीषण युद्ध जारी है, तथा ऑनलाइन व ऑफ़लाइन नफ़रत, यहूदीवाद-विरोध, मुस्लिम-विरोधी कट्टरता में भयावह वृद्धि हुई है. दुनिया भर में समुदायों के बीच बढ़ती खाई को पाटने के प्रयासों के तहत, 25 से 27 नवम्बर तक, संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सभ्यताओं के गठबन्धन का 10वाँ वैश्विक फ़ोरम आयोजित किया जा रहा है. लेकिन, यह असल में है क्या और फिलहाल यह वैश्विक फ़ोरम इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया है?