वैश्विक चुनौतियों के समाधान ढूंढने में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है. इसी विषय पर चर्चा के लिए जिनीवा में मंगलवार को एक अहम बैठक शुरू हुई है, जिसमें इस अग्रणी टैक्नॉलॉजी का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने और इसके ज़रिए टिकाऊ विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेज़ी लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.