Vaibhav Suryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका में अंडर 19 यूथ वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर इतिहास रच दिया है. वैभव ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो भारत के ही एक कप्तान के नाम था. बाएं हाथ के ओपनर वैभव पहली बार अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे थे और पहली ही असाइमेंट में वह 100 में से सौ नंबर लेकर पास हो गए.