वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा कर सकते हैं. वह इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. 14 साल के वैभव के साथ 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को भी इंग्लैंड दौरे की टिकट मिल सकती है. इंडिया अंडर 19 टीम के बाद भारत की सीनियर टीम और इंडिया ए टीम को भी इंग्लैंड का दौरा करना है.