संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच हाल के महीनों के दौरान बढ़ते रहे तनाव पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है, जिसकी परिणति, शनिवार को अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडूरो को हिरासत में लिए जाने के रूप में हुई है. उन्होंने वेनेज़ुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को एक ख़तरनाक चलन बताया है.