17 साल का सूखा कैसे खत्म होता है , 17 साल का सपना कैसे पूरा होता है , 17 साल से चली आ रही एक टीम के लिए वफादारी का ईनाम क्या रंग लाता है ये 3 जून की तारीख तमाम आरसीबी के फैंस को हमेशा याद दिलाते रहेंगे. 2008 से 2025 तक के सफर में कई उतार चढ़ाव को झेलते हुए विराट ने आखिरकारवो हासिल कर लिया जो वो हमेशा से हासिल करना चाहते थे.