विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) पिछले चार सालों से लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। जबकि इसी दौरान दूसरे इमर्जिंग देशों जैसे कोरिया, ताइवान और चीन में उन्होंने वापसी की है। विदेशी संस्थागत ने इस साल भी इंडियन मार्केट्स में बड़ी बिकवाली की है। भारतीय बाजार से इस साल अब तक वे करीब 15 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम निकाल चुके हैं