संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के एक कार्यक्रम में कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अन्तरराष्ट्रीय प्रशासन और नियमन में विज्ञान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने वैश्विक स्तर पर AI से जुड़े निर्णय, वैज्ञानिक अनुसन्धानों और प्रमाणों के आधार पर ही किए जाने का आहवान भी किया है.