आयात शुल्क (टैरिफ़) थोपे जाने की ख़बरों से विश्व बाज़ारों व व्यापार जगत में बड़ी उथल-पुथल मची है और आशंकाएँ व अनिश्चितताएँ गहरा रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास एजेंसी (UNCTAD) की प्रमुख रेबेका ग्रीनस्पैन ने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में बताया कि उन निर्धनतम देशों को इन शुल्कों से छूट दी जानी चाहिए, जिनकी गतिविधियों का व्यापार घाटे पर मामूली असर ही है.