पिछले साल के आखिरी महीने दिसंबर 2024 में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी 12 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गई थी। अब नए साल की बात करें तो शुरुआत शानदार हुई है और पिछले महीने जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी छह महीने के हाई पर चला गया। जनवरी का आंकड़ा खपत के मोर्चे पर भी बेहतर प्रदर्शन से मेल खाता है। जनवरी में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर नौ महीने के रिकॉर्ड हाई 1.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया