शान्ति स्थापना में महिलाओं की एक अहम और भरोसेमन्द भूमिका है, मगर उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर रखकर, हम न केवल उन्हें निराश कर रहे हैं बल्कि स्थाई शान्ति के प्रयासों को भी ठेस पहुँचा रहे हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) की प्रमुख सीमा बहाउस ने सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए शान्ति मुद्दों पर निर्णय-निर्धारण में महिलाओं के लिए समुचित प्रतिनिधित्व पर बल दिया है.