मोहम्मद शमी ने कमबैक मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने रणजी ट्रॉफी पांचवें राउंड के मैच में बंगाल को शानदार जीत दिलाई. पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर शमी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ बंगाल को 11 रन से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. शमी 360 दिन बाद मैच खेलने उतरे. इस दौरान वह शानदार लय में दिखाई दिए.