Women’s Premier League 2026 Auction: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स की टीम ने 3.20 करोड़ की बड़ी रकम पर अपनी टीम में खरीदा है. ऑक्शन में दीप्ति शर्मा पर सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगाई थी. दिल्ली की टीम ने दीप्ति के लिए राइट टू मैच के लिए कहा. पिछले सीजन दीप्ति यूपी वारियर्स में ही थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से टीम ने उन्हें खरीद लिया है.