(खबरें अब आसान भाषा में)
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित एक अहम मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शान्तिरक्षा अभियानों के भविष्य पर चर्चा हो रही है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सदस्य देशों से यूएन शान्तिरक्षकों को समर्थन प्रदान करने और धन कटौती के प्रभावों को टालने के लिए और अधिक प्रयासों का आग्रह किया है.