(खबरें अब आसान भाषा में)
जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में उष्णकटिबन्धीय वनों (tropical forests) का अहम योगदान है, लेकिन वे चिन्ताजनक गति से घटते जा रहे हैं. इस रुझान को पलटने और वनों को संरक्षित करने के इरादे से, यूएन जलवायु सम्मेलन (कॉप30) के मेज़बान देश, ब्राज़ील ने एक नई पहल को पेश किया है.