रियल्टी, मेटल और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। ये तीनों सेक्टोरल इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। 4 फीसदी उछाल के साथ हुडको वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही लोढ़ा में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। वहीं अच्छे मॉनसून की उम्मीद से हीरो मोटो, बजाज ऑटो, एस्कॉर्ट्स और M&M में अच्छी तेजी आई है