प्री-एप्रूव्ड लोन के नाम पर लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे एसएमएस या ईमेल में बताया जाता है कि आपका लोन एप्रूव हो गया है और आपको प्रोसेसिंग फीस चुकाने की जरूरत है। जैसे ही आप प्रोसेसिंग फीस का पैसा बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं, फ्रॉड करने वालाों का मकसद पूरा हो जाता है