संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हुए हंगामे और चेयर की ओर कागज़ फेंकने की घटना को लेकर कड़ा कदम उठाया गया है। इस मामले में छह विपक्षी सांसदों को पूरे बजट सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए सांसदों में हिबी ईडन, अमरेंद्र सिंह, राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं