Bihar Election 2025 Result : लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद भी भाजपा के लिए महिला वोटर सबसे मजबूत समर्थन बनकर सामने आई हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली की तरह बिहार में भी पार्टी ने महिलाओं पर खास ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर में एक रोजगार योजना के तहत लाखों महिलाओं को 7,500 करोड़ रुपये की सहायता दी, जिसे बिहार चुनाव में भाजपा के लिए सबसे प्रभावी वोट जुटाने वाला कदम माना जा रहा है