राज्यसभा इंटरन के छठे बैच को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा “14 और 15 मार्च की रात को नई दिल्ली में एक जज के घर पर एक घटना घटी। सात दिनों तक किसी को इसके बारे में पता ही नहीं चला। हमें खुद से सवाल पूछने होंगे। क्या इस देरी को समझा जा सकता है? क्या यह क्षमा योग्य है? क्या इससे कुछ बुनियादी सवाल नहीं उठते