LA ICE Raids Protest : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में दो दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय समयानुसार रविवार सुबह पुलिस पर पत्थर और पटाखे चलाए। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) पर आंसू गैस और पैट्रोल बम दागे।