विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लेबनान, इराक़ और सीरिया में स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को समर्थन देने के लिए, आपात कोष से अतिरिक्त 20 लाख डॉलर जारी करने की घोषणा की है. यह सहायता ऐसे समय में दी जा रही है, जब अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर हमले जारी हैं, और इसके जवाब में ईरान की ओर से खाड़ी देशों और व्यापक क्षेत्र में पलटवार हमले हो रहे हैं.