Sambhal Neja Mela Row: संभल पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जिले में नेजा मेला काफी समय से आयोजित होता रहा है। कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आपत्तियां जताई। उन्होंने कहा कि तथ्यात्मक तौर पर पाया गया कि ये मेला महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लुटेरे और हत्यारे की स्मृति में मेला लगाया जाता है तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी