हम अपने घरों में अक्सर बड़ों से सुनते हैं कि अगर पैसा रुक गया हो, नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही या कर्ज से राहत नहीं मिल रही, तो असान और सीधे उपायों से चमत्कार हो सकता है। कई बार ऐसी किताब का भी जिक्र होता है जिसमें इन समस्याओं से जुड़े समाधान मिल जाते हैं। ऐसी ही एक अनोखी किताब है ‘लाल किताब।’ इसके उपाय बहुत सस्ते, आसान और भरोसेमंद माने जाते हैं।