Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। प्रेम संबंध से जुड़े इस मामले में लड़की के प्रेमी ने उसके EX Boyfriend चेतन की अपने दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करदी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर लड़की समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। लव ट्रायंगल के इस हत्याकांड में लड़की का चेतन साहू नाम के युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी चेतन लड़की को फोन करता था।
मृतक चेतन और लड़की दोनों की मां पुलिस में हैं। कुछ दिन पहले लड़की की मां का दुर्ग से सरगुजा ट्रांसफर हो गया था। जिस कारण लड़की को अपनी मां के साथ सरगुजा जाना पड़ा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप होने के कारण चेतन और लड़की के बीच दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच लुकेश साहू नाम के लड़के से लड़की की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया।
लगातार फोन करता था चेतन
चेतन और उसकी प्रेमिका के बीच भले ही दूरियां आ गई थीं, लेकिन चेतन के दिल में उसके लिए प्यार कम नहीं हुआ था। चेतन लड़की के सरगुजा जाने के बाद भी दुर्ग से उसे लगातार फोन कर बात करने की कोशिश करता था, लेकिन लड़की उससे कोई बात नहीं करना चाहती थी। चेतन के लगातार फोन करने से युवती परेशान हो गई थी।
परेशान करने लगा था चेतन
पुलिस के अनुसार, लड़की किसी काम से अपनी मां के साथ 24 दिसंबर को दुर्ग आई थी। चेतन को भी इस बात की जानकारी थी कि उसकी प्रेमी दुर्ग आई हुई है। चेतन ने उससे फिर मिलने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। युवती के मना करने पर चेतन उसे परेशान करने लगा था।
दूसरे प्रेमी ने बेरहमी से पीटा
लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी लुकेश साहू को बताया कि चेतन साहू उसे परेशान कर रहा है। जिसके बाद लुकेश साहू ने चेतन को सबक सिखाने की ठानी। उसने लड़की के कहा कि चेतन को मिलने के लिए बुलाए। अपने प्रेमी के कहने पर लड़की ने चेतन को सिविल लाइन स्थित अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया। चेतन लड़की से मिलने पहुंचा तो लुकेश पहले से अपने दोस्तों के साथ उसका इंतजार कर रहा था।
चेतन के वहां पहुंचते ही दोनों प्रेमियों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इसके बाद लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चेतन को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। चेतन को लहू-लुहान कर लुकेश और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। लुकेश के दोस्तों ने चेतन को इतना मारा कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।