क्रिकेटर आर्यन बांगड़ से अनाया बनी खिलाड़ी का ईसीबी पर गुस्सा फूट पड़ा है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों के महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने पर रोक लगा दी है. अनाया ने कहा कि बेशक ईसीबी ने ये कदम उठाया हो लेकिन वो हमारी भावनाओं को नहीं रोक सकते. अनाया ने कहा कि वे पिच को नियंत्रित कर सकते हैं. लेकिन हमारी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकते. इससे हमारी पारी का अंत नहीं माना जा सकता.