चौतरफा इस बिकवाली के चलते ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹10 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹10 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1456.04 प्वाइंट्स यानी 1.92% की गिरावट के साथ 74,559.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 23,379.55 पर बंद हुआ है