IND vs JPN Asia Cup Hockey: भारत और जापान की टीमें हॉकी एशिया कप में रविवार को टकराएंगी. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जापान के खिलाफ सतर्क रहना होगा. चीन के खिलाफ पहले मैच में भारत ने कई गलतियां कीं.जापान के खिलाफ भारतीय डिफेंस को चौकस रहना होगा. यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा.