पोर्ट्समाउथ, वर्जीनिया की महिला लंच ब्रेक में लव फूड मार्ट गई थी, जहां उसने 20 डॉलर (करीब 1,916 रुपये) में ‘प्लेटिनम 7s’ नाम का स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट खरीदा। दिनभर के तनाव के बीच उसने वहीं स्टोर में टिकट को स्क्रैच किया। टिकट पर इनाम सामने आते ही वह हैरान रह गई, क्योंकि उसने इस गेम का सबसे बड़ा पुरस्कार जीत लिया था। महिला ने जीत की खबर सुनकर तुरंत किसी को बताने या घर जाने के बजाय अपना लॉटरी टिकट सुरक्षित रख लिया। इसके बाद वह वापस काम पर पहुंची और रोज की तरह अपनी शिफ्ट पूरी करने लगी। उसे पता था कि जीत से उसकी आर्थिक स्थिति बदल जाएगी, लेकिन फिलहाल उसने काम पूरा करना जरूरी समझा।