अश्विनी कुमार की जिन्हें मुंबई ने पहली बार आईपीएल में मौका दिया और इस खिलाड़ी ने पहली ही गेंद पर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही वो मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिसने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही विकेट चटका दिया. सिर्फ इतना ही नही अश्विनी ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए. इस खिलाड़ी ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को भी अपना शिकार बनाया.