रोहित शर्मा के माइंडसेट को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धन ने बयान दिया है. जयवर्धने ने कहा है कि खराब फॉर्म में होने के बावजूद रोहित ने आईपीएल में अपना रवैया नहीं बदला. वो उसी इंटेट के साथ खेल रहे हैं. रोहित ने 45 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाकर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को शानदार जीत दिलाई.