भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रोहित शर्मा ने ‘रिलायबल डेटा सर्विसेज’ कंपनी में करीब आधी प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बेच दी है। रोहित शर्मा ने 29 अगस्त को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी के 53,200 शेयरों को 163.91 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा है। इस सौदे की कुल वैल्यू लगभग 87.2 लाख रुपये रही।