रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नहीं होंगे.उनकी जगह नए कप्तान को इंग्लैंड भेजा जाएगा.रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने रोहित को टेस्ट कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है.रोहित की कप्तानी में भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में हार मिली थी जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत को बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी थी.