(खबरें अब आसान भाषा में)
रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीन ली गई है. उनकी जगह पर शुभमन गिल को वनडे का नया कप्तान बनाया गया है. गिल ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. रोहित से कप्तानी छीने जाने पर लोग बीसीसीआई से नाराज हैं. उनका कहना है कि रोहित को कम से कम वर्ल्ड कप तक तो कप्तान रहने देना चाहिए था.