नई दिल्ली. एडीलेड टेस्ट मैच से पहले भारतीय खेमें में जबरदस्त हलचल है. कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन को इस बात से समझा जा सकता है कि प्रैक्टिस के तय टाइम से ठीक एक घंटा पहले रोहित ऋषभ के साथ गुपचुप तरीके से होटल से निकल गए. नेट्स पर पहले जाकर दोनों ने पिंक बॉल के सामने स्पिन और सीम गेंदबाजी करने वाले लोकल खिलाड़ियों के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहाया.