Revanth Reddy News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मध्यकालीन तुर्की आक्रमणकारी महमूद गजनवी से करके विवाद खड़ा कर दिया। महू में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली को संबोधित करते हुए रेड्डी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी संविधान को बदलने और नौकरी में आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं