देश में त्योहारों के सीजन की बस शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वालों को बड़ी सौगात दी है। दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लोगों को अपने घर परिवार तक पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए इसलिए भारतीय रेलवे ट्रेनों में कोच बढ़ा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।”