यह तहखाना जमीन से लगभग 15 फीट नीचे बनी थी, और पता चला कि तस्लीम ने तहखाने में शादी की सजावट में इस्तेमाल होने वाली दर्जनों कुर्सियां और कालीन रखे हुए थे। खबरों के मुताबिक, वह इनका इस्तेमाल ड्रग्स की खेपों को छिपाने के लिए करता था। पुलिस के उसके घर पर छापा मारने से एक दिन पहले उसके बेटे और एक करीबी सहयोगी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था