जलवायु परिवर्तन ग्रामीण समुदायों के जीवन में बाधाएँ उत्पन्न कर रहा है और इससे कृषि, जल एवं दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. लेकिन आज भी बहुत से लोग इस संकट के बारे में व उससे निपटने के कारगर तरीक़ों के बारे में जानकार नहीं हैं. हर वर्ष 13 फ़रवरी को मनाए जाए वाले विश्व रेडियो दिवस के लिए, वर्ष 2025 की थीम भी यही है – ‘रेडियो और जलवायु परिवर्तन’ यानि रेडियो के ज़रिए जलवायु अनुकूलन, शमन और भविष्य की तैयारियों को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है.