इसके एक दिन पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के लिए एक नए हथियार पैकेज का ऐलान किया था और धमकी दी थी कि अगर 50 दिनों के भीतर शांति समझौता नहीं हुआ, तो रूस से सामान खरीदने वालों पर 100% का सेकंडरी टैरिफ लगाया जाएगा। रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर थॉम टिलिस ने ट्रंप के कदम का समर्थन किया, लेकिन 50 दिन की छूट को लेकर असहजता जताई