कैलिफोर्निया और अमेरिका के पश्चिमी तट के बाकी हिस्सों में सुनामी की चेतावनी और एडवाइजरी जारी कर दी गई हैं, क्योंकि आगे भी सुनामी लहरें आने की आशंका है। रूस, फिलीपींस, इंडोनेशिया, चिली, पेरू और इक्वाडोर जैसे देशों ने भी चेतावनी जारी की है। फिलहाल किसी भी देश ने सुनामी से हुए नुकसान की जानकारी नहीं दी है, क्योंकि ये रिपोर्ट तैयार किए जाने तक भी समुद्री पानी का प्रकोप जारी है