इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले दिन 99 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे. दूसरे दिन वो सबसे पहले अपना शतक पूरा करना चाहेंगे जिससे कि वो किसी अनहोनी का शिकार ना हो जाएं. टेस्ट क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से लेकर पाकिस्तान के बाबर आजम तक 99 रन पर आउट हो चुके हैं.