Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बड़े निवेश की योजना का ऐलान किया। आज राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इनवेस्टर समिट में बोलते हुए, RIL के चेयरमैन ने कहा कि पिछले चार दशकों में, हमने पूर्वोत्तर में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस क्षेत्र के लिए हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती जा रही है। अगले 5 वर्षों में पूर्वोत्तर में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा