भारत के अमीर लोगों के बीच विदेशी ठिकानों पर रियल एस्टेट में निवेश का ट्रेंड बढ़ रहा है। ये लोग दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में अपार्टमेंट खरीद रहे हैं। उदाहरण के लिए हम लंदन की बात करते हैं। यहां बड़ी संख्या में भारतीय लोगों ने प्रॉपर्टी खरीद रखी है। हालांकि, ब्रिटेन ने हाल में अपना गोल्डन वीजा प्रोग्राम रद्द कर दिया है। सेकेंड रेजिडेंसी, इनवेस्टमेंट माइग्रेशन और रेजिडेंसी बाय इनवेस्टमेंट किसी देश में परमानेंट रेजिडेंसी या नागरिकता हासिल करने का एक तरीका है