(खबरें अब आसान भाषा में)
मोहम्मद रिजवान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.पीसीबी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.