रिंकू सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरते ही अपने नाम स्पेशल फिफ्टी पूरी कर ली थी. आईपीएल में रिंकू का केकेआर के लिए यह 50वां मैच था. मैच से पहले रिंकू को केकेआर की ओर से स्पेशल 50 नंबर की जर्सी दी गई जिसे पहनकर वह बैटिंग के लिए उतरे. रिंकू सिंह का 2023 के बाद आईपीएल में यह बेस्ट स्कोर है. इससे पहले उन्हेांने दो साल पहले 26 रन बनाए थे.